Advertisements

Breaking Jashpur : नाबालिग से दुष्कर्म, पत्नी बनाने का झांसा देकर पहले तो भगा ले गया और फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला …….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: – जशपुर जिले की तुमला पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है घटना के संबंध में जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया गया कि थाना तुमला क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने दिनांक 07.10.2021को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.09.2021 को इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ग्राम पुराईनबंध का कुन्दन सिदार शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से अपहृता के आरोपी के घर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना तुमला पुलिस स्टॉफ द्वारा घेराबंदी कर आरोपी के घर में दबिष देकर अपहृता को बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पीड़िता से पूछताछ दौरान उसे कुन्दन सिदार द्वारा बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताई। पीड़िता का महिला चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण में *आरोपी कुन्दन सिदार उम्र 22 वर्ष निवासी पुराईनबंध थाना तपकरा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 07.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया विवेचना कार्यवाही, नाबालिग बालिका के बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला उ.नि. जे.एक्का, स.उ.नि. मनोज साहू, आर. 679 रूबेन तिग्गा, म.आर. 700 राजकुमारी पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!