
जशपुर नगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : शासकीय राभरा एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय केडेट् कोर के छात्र छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने तथा पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो डी आर राठिया ने रासेयो के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

वहीं प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने एन सी सी के कैडेट को द्वितीय रक्षा पंक्ति की भूमिका को बताया। कोशिश 19 के पश्चात महाविद्यालय छात्र छात्र-छात्राओं में अपने अध्ययन और अध्यापन के प्रति उत्साह बढ़ता दिख रहा है।
सभी छात्र-छात्राओं ने कोविड 19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की सफाई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का निपटान किया गया। आज का अभियान कार्यक्रम अधिकारी प्रो प्रवीण सतपती तथा सेकेंड लेफ्टिनेंट डॉ ए आर पैकरा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।





