Advertisements

Breaking Jashpur :  दादा ने अपने पोते के साथ मिलकर की अपने सौतेले बेटे की हत्या, बंद कमरे से मिली थी सड़ी गली लाश, कोतवाली पुलिस ने हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार, घटना में संलिप्त अपचारी बालक से पूछताछ कर बाल संप्रेषण गृह भेजा,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने सौतेली बेटी की हत्या के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है वहीं मृतक के नाबालिग बेटे को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है

घटना के सम्बंध में जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बिशुन राम दिनांक 03.10.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक राजकुमार राम उम्र 38 वर्ष निवासी बंगुरकेला डांड़पानी थाना दुलदुला हॉल-बसंत विहार कालोनी जशपुर दिनांक 01.10.2021 के प्रातः करीबन 06ः00 बजे उठकर घर से कहीं चला गया, जिसका पता-तलाश किये पता नहीं चला।

Breaking Jashpur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाया जशपुरिहा चाय बगान,लोकवाणी में कहा किसानों की आय का बड़ा जरिया बनेगें ये बगान

दिनांक 03.10.2021 के शाम को मृतक राजकुमार के घर से बदबू आ रहा था और घर का दरवाजा बाहर से ताला बंद था, उक्त ताला को प्रार्थी अपने नाति के साथ तोड़कर दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखे कि राजकुमार राम मृत हालत में गिरा पड़ा था सिर से खून निकलकर फर्स में बहकर सुख चुका था। शव के उपर गोदरी (मोटा कपड़ा) ढका हुआ है। मृतक की मृत्यू किस कारण से हुई है, जानकारी नहीं होना बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग जॉंच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर शव का पी.एम. कराया गया। डॉक्टर द्वारा पी.एम. रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यू सिर में चोंट लगने के कारण होना तथा मृत्यू की प्रकृति हत्या करना लेख किया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Breaking Jashpur : पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के नवीन लाइसेंस धारी पटाखा व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा एवं दुर्घटना से बचाव हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पटाखों का भण्डारण एवं विक्रय करने के निर्देश। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई,

प्रकरण की विवेचना दौरान प्रार्थी बिशुनराम एवं प्रार्थी के 15 वर्षीय नाती से पूछताछ किया गया जो दिनांक 30.09.2021 की रात्रि करीबन 11ः00 बजे मृतक राजकुमार के घर जाकर पैसे मांगने की बात को लेकर मृतक द्वारा धक्का-मुक्की करने से बिशुन राम एवं प्रार्थी के नाती द्वारा लोहे का रॉड एवं लकड़ी के टुकड़े से राजकुमार राम के सिर में गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर देना बताये। आरोपियों के मेमोरंडम कथन लिया गया, कथन में बताया कि मृतक राजकुमार राम शराबी प्रवृत्ति का था जो घर का सामान को बेचकर शराब पी जाता था एवं मजदूरी करके पैसा भी घर में नहीं देता था। मृतक अपने मकान मालिक के यहां मजदूरी किया था जिसका दिनांक 30.09.2021 को मजदूरी रकम 1500 रू. मिला था, जिसमें से 500 रू. को अपने नाबालिग बच्चे को दिया था तथा 500 रू. अलग से शराब लाने के लिये दिया था। अपचारी बालक अपने दादा के साथ शराब लेने गया था और 100 रू. का शराब लाया और 300 रू. अपने मृतक पिता को वापस किया तथा 100 रू. को अपने पास रख लिया। आरोपी बिशुन राम, अपचारी बालक व मृतक राजकुमार राम तीनों एक साथ शराब का सेवन किये। मृतक अपने पुत्र से 100 रू. को मांगने लगा तब बालक ने उस कहा कि मेरा चाचा भी मजदूरी काम किया है, इसलिये 100 रू. को नहीं दूंगा और दोनों के मध्य विवाद हुआ। मृतक के अत्यधिक नषे में होने से अपचारी बालक द्वारा उसे घर के अंदर छोड़ दिया, रात्रि करीबन 11ः00 मृतक द्वारा अपनी बेटी के ईलाज के लिये पैसा मांगने पर मृतक के घर आरोपी बिशुन राम व अपचारी बालक गये, मृतक व अपचारी बालक के बीच धक्का-मुक्की होने पर पर अपचारी बालक ने मृतक को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और अपने पास रखे लकड़ी के फाड़ी से तथा बिशुन राम लोहे के रॉड से उसके सिर में वारकर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिये, मृतक की मृत्यू हो जाने पर उसके शव को गोदरी (मोटा कपड़ा) से ढक कर, दरवाजा को बाहर से ताला लगा कर चाबी को फेक दिये। आरोपियों से घटना कारित करने में प्रयुक्त लोहे का रॉड, लकड़ी का फाड़ा जप्त किया गया। मृतक राजकुमार राम आरोपी बिषुन राम का सौतेला बेटा था।

Breaking Jashpur : चलती ट्रकों से फिल्मी स्टाइल में सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद,

 

प्रकरण में *आरोपी बिशुन राम उम्र 60 वर्ष बंगुरकेला डांड़पानी थाना दुलदुला हॉल-बसंत विहार कालोनी जशपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे दिनांक 10.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, *तथा 15 वर्षीय अपचारी बालक से पूछताछ कर बाल संप्रेषण गृह* भेजा गया।

Breaking Jashpur : मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार,  मोबाइल लूट कर पैसा की मांग कर रहा था आरोपी, साइबर सेल ने कुछ इस तरह धर दबोचा आरोपी को।।।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. हीरालाल बाघव, प्र.आर. 304 मनोज सिंह, प्र.आर. त्रिनाथ यादव, आर. धीरेन्द्र मधुकर, आर. शोभनाथ सिंह, आर. विनोद तिर्की आर. हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!