Advertisements

Breaking Jashpur : CCTV कैमरा की मद्द से मोटर सायकल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घटना में सहयोग करने वाले 16 वर्षीय अपचारी बालक से पूछताछ का भेजा गया बाल संप्रेषण गृह

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क : – जिले की कुनकुरी पुलिस ने शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरियों की लगातार घटनाओं में संलिप्त एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं घटना में सहयोगी 16 वर्षीय अपचारी बालक को पूछताछ कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को कुनकुरी निवासी फिरोज खान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मोटर सायकल सी.जी. 14 बी/3312 में कुनकुरी होलीक्रॉस अस्पताल के पास खड़ी कर अस्पताल के अंदर गया था, उसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर सायकल को चोरी कर ले गया, वही दूसरे मामले में प्रार्थी परमेश्वर साय निवासी कदेलकछार तपकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मोटर सायकल सी.जी. 14 एम.ए./1030 को गुप्ता जनरल स्टोर कुनकुरी के पास खड़ा किया था, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।
वही मामले में मामले में कुनकुरी पुलिस ने धारा 379 भा.द.वि. एवं 130/21 धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Breaking Jashpur : पत्थर से हमला कर,बाइक लूटने का आरोपी गिरफ्तार,घटना के 24 घण्टे के अंदर पुलिस को मिली सफलता

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की लगातार पतासाजी किया गया, पतासाजी दौरान कुनकुरी में लगाये गये CCTV कैमरा की मद्द से आरोपी अब्बुर खान का पहचान कर आरोपी के निवास में दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने एक 16 वर्षीय अपचारी बालक के सहयोग से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपी द्वारा चोरी की गई उक्त दोनों मोटर सायकल को पुलिस ने बरामद किया। प्रकरण में आरोपी अब्बुर खान उर्फ गदूड़ उम्र 25 वर्ष निवासी बेलटोली थाना नारायणपुर को 13 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया एवं सहयोगी 16 वर्षीय अपचारी बालक को पूछताछ पश्चात् बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

Breaking Jashpur : बाइक में सवार हो कर घर जा रहे पिता पुत्र से नकाबपोशों ने की लूटपाट

उक्त विवेचना कार्यवाही करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उ.नि. भास्कर शर्मा, प्र.आर. मोहन बंजारे, प्र.आर. कार्तिक भगत, आर. प्रमोद रौतिया, आर. अमित एक्का, आर. जितेन्द्र गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!