जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। ग्रामीण पर पत्थर से हमला कर,बाइक लूट कर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर मंगलवार को प्रार्थी रघुपति यादव उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम डुमरटोली ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि

यह अपने मोटर सायकल क्र. सी.जी. 15 डी/4958 से सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे शासकीय उचित मूल्य की दुकान खरवाटोली गया था उसी दौरान आरोपी सुदीप टोप्पो उचित मूल्य की दुकान के पास आकर प्रार्थी से मोटर सायकल मांगा, प्रार्थी द्वारा मोटर सायकल नहीं देने पर प्रार्थी को पत्थर से नाक में मारकर चोंट पहुंचाते कर,बाइक लूट कर भाग गया।
Breaking Jashpur : बाइक में सवार हो कर घर जा रहे पिता पुत्र से नकाबपोशों ने की लूटपाट
पीड़ित की रिपोर्ट पर नारायणपुर थाना में धारा 394 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान थाना नारायणपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी का पता-तलाश किया गया, पता-तलाश दौरान आरोपी को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया जाकर लूटी गई मोटर सायकल को बरामद किया गया।
प्रकरण के आरोपी सुदीप टोप्पो उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम खरवाटोली थाना नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक एन.एल. राठिया, उ.नि. जगसाय पैंकरा, प्रधान आरक्षक दिनेश पाण्डेय, आरक्षक पूरनचंद पटेल, जास्टीन तिर्की का सराहनीय योगदान रहा।




