Advertisements

Video : विहिप के आक्रोश रैली में कवर्धा कांड को लेकर दिखा इस तरह का आक्रोश,उठी न्यायिक जांच की मांग,प्रदेश सरकार और कांग्रेस सरकार के साथ इस मंत्री पर वक्ताओं ने साधा निशाना

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कवर्धा जिले में दो समुदायों के बीच भड़के तनाव के बिसह मंगलवार को जिला मुख्यालय जशपुर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले आयोजित हिन्दू आक्रोश धरना प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे।

शहर के महाराज चौक में पुलिस की घेराबंदी

शहर के सभी प्रमुख मार्गों की बेरिकेटिंग करने के साथ,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी थानों ने अतिरिक्त बल और अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी।

देखिए वीडियो –

 

व्यवसाईक काम्प्लेक्स के छत पर तैनात पुलिस जवान

धरना स्थल बस स्टैंड और महाराजा चौक की तगड़ी किले बंदी की गई थी। बस स्टैंड को प्रशासन ने पूरी तरह से खाली करा दिया था।

रणजीता स्टेडियम से रवाना हुई यात्री बसें

बसों की रवानगी की व्यवस्था रणजीता मैदान में की गई थी। धरना दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई। प्रमुख वक्ताओं में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,सांसद श्रीमती विष्णु देव साय,धरना स्थल बस स्टैंड और महाराजा चौक की तगड़ी किले बंदी की गई थी। बस स्टैंड को प्रशासन ने पूरी तरह से खाली करा दिया था। बसों की रवानगी की व्यवस्था रणजीता मैदान में की गई थी। धरना दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई।

विहिप के आक्रोश रैली में उमड़ी भीड़

प्रमुख वक्ताओं में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,सांसद श्रीमती गोमती साय,कृष्ण कुमार राय,देवधन नायक,मैनेजर राम,कालेश्वर राम और विहिप के प्रवीण डोलके  शामिल थे।

मंच पर उपस्थित प्रमुख वक्ता

वक्ताओं ने कवर्धा में हुई घटना के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए,तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय और सांसद श्रीमती गोमती साय ने तीखे तेवर दिखाए।

महाराजा चौक में एसडीएम को ज्ञापन सौपते विहिप के कार्यकर्ता

विष्णु साय ने प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर पर निशाना साधा और पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते विष्णु देव साय

सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस राज्य में काग्रेस सत्ता में होती है,हिदू समाज पर इस तरह के हमले होते रहते हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करती सांसद श्रीमती गोमती से

प्रवीण डोलके ने धरना में शामिल लोंगो को पूर्वजो के संघर्ष की याद दिलाते हुए,धर्म की रक्षा के लिए ललकारा।

शहर में निकली आक्रोश रैली
The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!