Advertisements

Breaking Jashpur : 55 वर्षीय जेठ गिरफ्तार, छोटे भाई की पत्नी के साथ अकेलेपन का फायदा उठा कर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का किया था प्रयास,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिले की पत्थलगांव पुलिस ने छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था जिसकी शिकायत महिला ने महिला आयोग में की थी,दरअसल मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है , थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व पीड़ित महिला ने अपने जेठ के खिलाफ राज्य महिला आयोग मैं शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति की मौत 2019 में हो गई थी जिसके बाद से वह अकेले ही पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रहकर गुजर बसर कर रही थी, इस बीच उसके जेठ एक्षीक यादव ने उसके अकेले पन का फायदा उठाकर उसके घर में घुस आया और छेड़खानी कर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा, जिसका विरोध करने पर महिला द्वारा शोर मचाने पर एक्षीक यादव वहां से महिला को छोड़कर भाग गया, जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग में की थी, शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने जेठ एक्षीक यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की लेकिन इस बीच आरोपी फरार हो गया था, पुलिस के आरोपी की खोजबीन के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम लुड़ेग के उसके निवास स्थान पर दबिश देकर आरोपी 55 वर्षीय एक्षीक यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!