Advertisements

Breaking Jashpur : गांजा लेकर भाग रहा वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घूसी,चार की मौत,16 घायल,नाराज भीड़ ने चालक को पिटा,वाहन को फूंका,मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,एसपी भी पहुंचें घटना स्थल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। विजय दशमी दशहरा के दिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में बड़ा हादसा हो गया।ओडिशा से गांजा लेकर आ रही एक चार पहिया वाहन बेकाबू हो कर त्यौहार मनाने के लिए एकजुट हुए लोगों के बीच जा घुसी। इस भीषण में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान चार लोगों की मौत

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हो गई। हादसे के बाद,वाहन चालक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाल कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और वाहन में तोड़फोड़ करते हुए,उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। नाराज लोगों ने दुर्घटनाकारित वाहन को भी फूंक दिया है। हादसा पत्थलगांव के रायगढ़ रोड़ में दोपहर तकरीबन डेढ़ से पौने 2 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद नाराज लोग थाने पहुंच गए और कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के आला अधिकारी और नगरवासियों ने लोगो को समझाईश देकर शांत कराया।

पुलिस थाना में जुटी भीड़

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद,पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया जा रहा है। शुक्रवार को विजय दशमी दशहरा होने के कारण सुबह से नगर में काफी भीड़ थी। बावजूद इसके ना तो वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए बेरिकेटिंग की गई थी और ना ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। भीड़ में घुस कर लोगों को कुचलने वाला टाटा सूमों में भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ है। भीड़ में लोगों को कुचलते हुए,वाहन सड़क के किनारे स्थित एक गड्ढे में घुस गई। यहां जब आसपास मौजूद लोग पहुंच कर देखे तो वाहन के सामने के हिस्से में गांजा से भरे हुए पैंकेट रखे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों से इसकी फोटो भी खिंच कर इंटरनेट मिडिया में वायरल किया है। अनुमान लगायाा जा रहा है कि वाहन चालक पड़ोसी राज्य ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लेकर दूसरे राज्य की ओर जा रहा था। पुलिस से बचने की चक्कर में वह तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। जो अचानक उसके काबू से बाहर हो कर भीड़ में घुस गई। फिलहाल,पुलिस मृतक और पकड़े गए चालक की शिनाख्त के साथ स्थिति को काबू में करने की कोशिश में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!