Advertisements

Breaking Jashpur : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मित्यु हुए गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की, एस आई के के साहू को निलंबित किया गया है, पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टी आई को लाइन अटैच किया, दो आरोपी बबलू और शिशु पाल साहू के ऊपर एफआईआर दर्ज करके कार्यवाही की गई है|

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के पत्थलगांव में सड़क हादसा में मित्यु हुए गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की आप को बता दें, शुक्रवार की दोपहर पत्थलगांव में दोपहर दुर्गा विर्सजन करने जाने वाले लोगों पर उड़ीसा के संबलपुर से मध्यप्रदेश के सिंगरोली जाने वाली वाहन भीड़ में चढ़ गई थी इस दुघटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,

वहीं सड़क दुर्घटना में घायल के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के ,प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियो का हाल चाल जाना और प्रशासन द्वारा हर सभव प्रयास करने को कहा कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खड़ा है, घायल लोगों को प्रशासन हर सभव सहायता कर रही है | उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक वयक्ति कि मित्यु हुई हैं | साथ ही घायल हुए लोग का ईलाज गभीरता से किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहा हैं डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है | और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रिफर किया गया | जिला प्रशासन परिजनों के साथ हर दुख के साथ खडी है घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी,

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले टी आई संतलाल अयाम को लाइन अटैच किया है और एस आई के के साहू को निलंबित किया गया है |इसके साथ ही सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जिसमे आरोपी बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सिंगरौली , बैढ़न शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बरगवान थाना बरगवां जिला सिंगरौली
दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं एवं छत्तीसगढ़ से पास हो रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!