Advertisements

Big Breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में धमाका,सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रायपुर के रेलवे स्टेशन धमाके से दहल गया।बताया जा रहा है कि धमाका प्लेट फार्म क्रमांक 2 में सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन के जवान सवार थे। यह स्पेशल ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हुई थी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक धमाका डमी कारतूस बॉक्स में रखे हैंड ग्रेनेड के फ़टने से हुआ है।

ट्रेन की बोगी में पड़ा कारतूस बॉक्स

घटना के वक्त इस बॉक्स को एक बोगी से दूसरे बोगी में ले जाया जा रहा था। बॉक्स को नीचे रखते ही धमाका हो गया। घायल जवानोमे एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर सीआरपीएफ के आला अधिकारी पहुँच गए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!