जांजगीर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिस ने 15 साल की नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, मामले के संबंध में जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिक लड़की 15 वर्ष को संदेही स्वराज राज के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच विवेचना में लिय था
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर ने तत्काल आरोपी की पतासाजी करने एवं आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए, जिसपर नाबालिक लडकी तथा संदेही स्वराज राज का पता तलाश हेतु विश्वनीय मुखबीर तैनात किया गया था साथ ही सदेही का मोबाईल का टावर लोकेशन के आधार पर संदेही स्वराज सिंह को अपने पास सिलतरा जिला रायपुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर टीम तैयार कर तत्काल थाना सिलतरा जाकर सदेही के छुपे स्थान जैन मंदिर सिलतरा के पास दबिश देकर संदेही स्वराज राज के कब्जे से अपहृत नाबालिक लड़की को बरामद किया या गया एवं मामले में आरोपी स्वराज राज को धारा 305, 376 ( 2 ) ( झ ) भादवि 04 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी स्वराज कुमार पिता पदमन उम्र 20 वर्ष साकिन दारहपुर थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार की विधिवत दिनांक 23.10.2021 की गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्य में थाना प्रभारी जाजगीर उनि ललित चन्दा एवं विवेक सनि सुरेश पाठक एवं आरक्षक गिरीश कश्यार प्रदीप दुबे का योगदान सराहनीय रहा ।




