जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में उसके घर में दबिश देकर,रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे की भीतर गिरफ्तार कर,सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामला,दोकड़ा चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दोकड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी 21 वर्षीय पीड़िता ने 8 नवंबर को शिकायत दर्ज कराया कि वह वर्ष 2018 में कक्षा 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी,एक विवाह समारोह में पीड़िता का परिचय आरोपी प्रांजिल केरकेट्टा से हुआ और दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़िता और आरोपित ने एक दूसरे के मोबाइल नम्बर मोबाईल से बात करते-करते दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया। पीड़िता के मुताबिक 20 जनवरी 2018 को आरोपित प्रांजिल केरकेट्टा ने फोन कर प्रार्थिया को उसके गांव स्थित पुल के पास बुलाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रांजिल केरकेट्टा अक्सर विभिन्न स्थानों में प्रार्थिया को ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर दोकड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366(क), 376(2)(ढ) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही थी। आरोपी के पतासाजी के दौरान पुलिस को साइबर सेल की मदद से मनेन्द्रगढ़ के खोंगापानी में होने की सूचना मिली। सूचना पर दबिश देकर दोकड़ा पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर,न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया है।




