Advertisements

???? Breaking Jashpur : नाबालिग बालिका को स्कूल छोड़ने के बहाने मोटर सायकल से अपहरण कर सुनसान जगह में ले जाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : बागबाहर पुलिस ने स्कूल जाती नाबालिग बालिका का अपहरण कर छेड़छाड़ करने के मामले में 45 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि नाबालिग बालिका को थाना बागबहार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता 8 अक्टूबर को की सुबह 9 बजे अपने घर से पैदल स्कूल जाने के लिये निकली थी जो गांव के सामुदायिक भवन के पास पहुंची थी उसी दौरान आरोपी हीरासाय पीछे से अपने मोटर सायकल से पीड़िता के पास आया और पीड़िता को स्कूल छोड़ना बोलकर मोटर सायकल में बैठाकर अपहरण कर कुछ दूर में सुनसान जगह पर ले जाकर बेईज्जत करने की नियत से पीड़िता को छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा आरोपी हीरासाय का मंशा को समझकर उसका हाथ छुड़ाकर स्कूल आकर घटना के संबंध में स्कूल के प्राचार्य एवं अपने परिजनों को बताई। वहीं मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर बागबहार पुलिस ने में धारा 363, 354 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना कारित कर अपने निवास से फरार हो गया था।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी के चिकनीपानी में होने की सूचना मिलने पर थाना बागबहार स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर तत्काल चिकनीपानी पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया, एवं पूछताछ पश्चात् घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। मामले में आरोपी हीरासाय राम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम चिकनीपानी थाना बागबहार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे 11 नवम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, आर. संतु राम यादव , आर.कमलेश्वर पैंकरा, आर. विरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!