जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कलेक्टर जनदर्शन के तर्ज ओर अब पुलिस जनदर्शन की शुरुआत पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई है, दरअसल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में 12 नवम्बर को जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका समय-सीमा में निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम के तहत् सरपंच संघ के पदाधिकारी, जनपद सदस्य द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा किया गया। जिले में चलाये जा रहे विश्वास कार्यक्रम के तहत् क्षेत्र में बकरियों की चोरी, मानव तस्करी तथा ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को अवगत कराने हेतु कहा गया। जनदर्शन में उपस्थित लोगों को प्रशासन का समुचित सहयोग करने हेतु कहा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के 8 आवेदकों का पासपोर्ट सत्यापन का कार्य ऑनलाईन माध्यम (जूम/गूगल मीट) से जुड़कर किया गया, जि 4 आवेदकों का ऑफ लाइन पासपोर्ट सत्यापन किया गया था, आवेदकगण दिल्ली लुधियाना, रायपुर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े थे।




