Breaking Jashpur :: अन्न उत्पादक संघ फरसाबहार ने विधायक यू.डी. मिंज से की मुलाकात, बीजेपी शासन काल से जमे विकासखंड खाद्य निरीक्षक को हटाने की मांग, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से किसानों को किया जा रहा प्रताड़ित, तत्काल हटाया जाने एव टोकन व्यवस्था सुगम बनाया की मांग….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : स्थानीय विधायक यू.डी. मिंज से अन्न उत्पादक संघ फरसाबहार ने सौजन्य मुलाकात किया।इसके अतिरिक्त फरसाबहार के कोनपारा मंडी के समस्त पदाधिकारियों ने भी कुनकुरी विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मुलाकात कर कोनपारा सोसायटी से संबंधित मुद्दे पर पदाधिकारियों द्वारा विधायक को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कोनपारा मंडी से संबंधित मुद्दे पर पदाधिकारियों द्वारा विधायक को अवगत कराया गया जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि विकासखंड खाद्य निरीक्षक बीजेपी शासन काल से यहां जमा हुआ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से किसानों को इनके द्वारा परेशान , प्रताड़ित किया जा रहा है।इन्हें तत्काल हटाया जाए ।टोकन व्यवस्था पिछले वर्ष समस्याप्रद रहा इसे सुगम बनाया जाए ।सोसायटी कोनपारा के आय व्यय को पारदर्शिता बनाया जाए ।सोसायटी के आमद से सभाकक्ष ,अहाता ,सीसी पहुच सड़क बनाया जाये ।TSS कोनपारा में पूर्व पंजीकृत किसान की संख्या 1491 एवं एकीकृत किसान पोर्टल द्वारा पंजीकृत नए किसान की संख्या 305 है कुल पंजीकृत किसान की संख्या 1796 है।


इस कार्यक्रम में माननीय विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज जी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री निरंजन ताम्रकार , शिवप्रसाद साय शेराज अंसारी , लोचन यादव, गणेश साय ,पदमन पटेल, डीडीसी नवीना पैंकरा , देवला पैंकरा ,पिंटू यादव , गोविंद सिंह , दिरजन चौहान ,जयप्रकाश साहू, जयप्रकाश यादव,आशा सिदार , हरदेव प्रसाद यादव , बदराम एक्का, गोपाल यादव, भुनेश्वर यादव ,हिम्मत सिंह,दुबराज बाघ ,गुड्डा पांडे, अशोक यादव एवं अन्य किसान बंधु भी उपस्थित रहे ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!