Advertisements

Police : पुलिस की मदद कर आरोपियों को गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले जिम्मेदार एवं सजग नागरिकों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिस की मदद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सहयोग प्रदान करने वाले जिले के सजग नागरिकों को जसपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा चौकी मनोरा थाना जशपुर में धारा 382, एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के आरोपी कल्लू खान उम्र 25 वर्ष निवासी तिगरा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड) की दिनांक 13 नवम्बर को गिरफ्तार कराने में पुलिस का सहयोग करने वाले ग्राम डड़गांव के ग्रामीण रवि कुमार बैरागी, उदित राम, मकरियुस तिर्की, अशोक राम

एवं चौकी सोनक्यारी में धारा 457, 380, 34 के आरोपी साकिर खान उम्र 28 वर्ष निवासी तिगरा जिला गुमला एवं जमाल अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी कमलपुर (झारखंड) की दिनांक 13 नवम्बर को गिरफ्तार कराने में पुलिस का सहयोग करने वाले ग्राम छतौरी के ग्रामीण नोवेल मिंज, फुलमईत बाई,विनोद पन्ना, बलराम को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!