Advertisements

Breaking : माओवादी संगठन, के विरूद्ध प्रभावी रणनीति बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ झारखंड पुलिस की अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक हुई आयोजति, पुलिस अधीक्षक जशपुर, पुलिस अधीक्षक गुमला एवं अन्य पुलिस के अधिकारी हुई सामिल,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क :- माओवादी संगठनों के विरुद्ध ठोस रणनीति बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं झारखंड पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारबदिनांक 17 नवम्बर को झारखंड के पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुमला में अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक गुमला डॉ. ऐहतेसाम वाक्यूरिब, सी.आर.पी.एफ. के टूआईसी दाउ किण्डो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमला शुभांशु जैन, उप पुलिस अधीक्षक(ऑप.) मनीष कुमार, एस.डी.ओ.पी. चैनपुर सिरिल मरांडी, रक्षित निरीक्षक निरीक्षक जशपुर विमलेश देवांगन एवं अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्य अंतर्गत अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में भाकपा (माओवादी) संगठन एवं अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों तथा उनके समर्थक सहयोगियों के विरूद्ध प्रभावी रणनीति बनाने एवं अन्तर्राज्यीय सीमा पर उनके प्रभाव को समाप्त करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। झारखंड पुलिस ए.टी.एस. टीम से लेवी/फिरौती मांगने वाले अपराधियों की जानकारी ली गई। नक्सल विरोधी अभियान को लगातार जारी रखने हेतु कहा गया।
मादक पदार्थ गांजा तस्करों द्वारा ओड़िसा बार्डर से झारखंड सीमा में कैप्सूल वाहन, बस, पीकअप में गांजा को छिपाकर ले जाया जाता है, उक्त वाहनों को बारीकी से जॉंच करने के संबंध में चर्चा की गई साथ ही धान तस्करी की रोकथाम हेतु बेरियर लगाने, मनोरा, डड़गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में गौ-मांस, गौ-तस्करी, रोकने के संबंध में चर्चा की गई। भविष्य में पुलिस अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में सम्मिलित होने हेतु कहा गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!