Advertisements

VIDEO, JASHPUR BREAKING ,कर्ज से छुटकारा पाने 17 किलोमीटर पैदल चल कर पहुँची कोरवा महिलाएं,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव से लगाई गुहार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शातिर महिला की ठगी का शिकार हो कर कर्ज में आकंठ तक डूबी ग्रामीण महिलाएं,कर्ज के जाल से मुक्ति पाने की उम्मीद लगाएं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव से मिलने जशपुर पहुँची।

देखिए वीडियो-

कड़ाके की सर्दी में दूध मुंहे बच्चों को गोद मे लेकर इन गरीब तबके की महिलाओं ने शौर्य को बताया कि स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार दिलाने का झांसा देकर शातिर महिला सुमित्रा नायक और उसके बेटे अविनाश नायक ने राष्ट्रीय कृत बैंक और माइक्रो फाइनेंस कम्पनी से महिलाओं के नाम लोन स्वीकृत करा लिया था। महिलाओं के खाते में लोन की राशि आने पर आरोपितों ने महिलाओं को सिलाई कढ़ाई सीखा कर,गांव में स्व रोजगार स्थापित करने का सब्ज बाग दिखाते हुए,उनसे रकम हड़प ली।

पीड़ित महिलाओं से मामले की जानकारी लेते शौर्य प्रताप सिंह जु देव

शातिर महिला ने झांसा देने के लिए कुछ लोगों को कर्ज के किश्त की राशि स्वयं भरने का शपथ पत्र भी दे दी। बातों में आकर इन महिलाओं ने खाते से कर्ज की पूरी रकम निकाल कर सुमित्रा नायक को थमा दिया। कुछ दिनों तक किश्त जमा करने के बाद आरोपिता फरार हो गई। किश्त जमा ना होने पर बैंक और फाइनेंस कम्पनियां कर्जदार महिलाओं पर रकम जमा करने के लिए दबाव बनाने लगी। फाइनेंस कम्पनियों के एजेंट घर पहुँच कर परेशान करने लगे। परेशान महिलाये परिवार के साथ राशन लेकर अनिश्चित कालीन धरने में बैठने के लिए रणजीता स्टेडियम पहुँच गई थी। मौके पर पहुँचे प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों के एजेंट के घर न पहुचने का भरोसा दिए जाने के बाद महिलाओं ने धरना खत्म किया था। जशपुर पुलिस,शातिर महिला सुमित्रा नायक और उसके बेटे अविनाश नायक को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपितों से पुलिस ने एक ओमनी वेन,एक स्कूटी, 2 इलेक्ट्रिक और 5 सिलाई मशीन जब्त किया है। शौर्य को समस्या की जानकारी देते हुए ग्राम छतौरी निवासी महिला सुगन्ति बाई ने बताया कि इन दिनों डाक के माध्यम से उन्हें लोन की राशि पटाने का नोटिस मिल रहा है। किश्त अदा न किये जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। सबकी चिंता बैंक और फाइनेंस कंपनी द्वारा घर और जमीन जब्त कर लिए जाने को लेकर है। जो उनके गुजर बसर का एकमात्र सहारा है।
कर्ज माफी के लिए लिखेंगे पत्र-
महिलाओं की समस्या को गम्भीर बताते हुए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जिस मानसिक तनाव से इन गरीब परिवारों को गुजरना पड़ रहा है,बेहद पीड़ा दायक है। उन्होंने बताया कि ठगी की शिकार हुई सभी महिलाओं का कर्ज माफी के लिए वे राज्यपाल,मुख्यमंत्री,कलेक्टर और एसडीएम को पत्र लिखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि संवेदनशीलता दिखाते हुए शासन प्रशासन,पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए उचित कदम उठाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!