Advertisements

Prime Breaking : धान खरीदी शुरू होने के बाद अब तक को सबसे बड़ी कार्यवाही 400 बोरी से अधिक अवैध धान जप्त, छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा पर कार्यवाही, झारखंड से छत्तीसगढ़ जा रहा था अवैध धान।…

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर The prime news : छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा लोदाम मैं अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने हेतु बनाए गए चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें 496 बोरा धान जप्त किया गया है प्रशासन द्वारा जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा जशपुर के लोदाम चेकपोस्ट पर बिना अनुमति के अंतर्राज्यीय धान का परिवहन करते हुए वाहन पर कार्यवाही करते हुए 496 बोरी धान जब्त किया गया है।
आप को बता दें जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है । जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रो एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!