Advertisements

Breaking jashpur : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने नाबालिग को ओड़िसा लेजाकर दिया था घटना को अंजाम…….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले की बागबहार पुलिस ने नागबलि से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि थाना-बागबहार क्षेत्र का प्रार्थी दिनांक 11-07-2021 को थाना-बागबहार में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 10-07-2021 के रात्रि 08.00बजे घर में बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, रिपोर्ट पर थाना-बागबहार में गुम इंसान क्रमांक 13/2021 एवं अपराध क्रमांक 75/21 धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। विवेचना दौरान दिनांक 03-12-2021 को अपहृता के परिजन अपहृता को थाना लाकर पेश करने पर दस्तयाब किया गया तथा प्रकरण में अपहृता के कथनानुसार धारा 366, 376(2)ढ भादवि. पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 आकर्षित होने से जोड़ी गई।

Breaking jashpur : गांजा बेचते पति पत्नि गिरफ्तार, पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा भी किया जप्त, छोटी-छोटी गांजा की पुड़िया बना कर बेचते थे आरोपी छोटे बच्चे आ रहे थे नशे की गिरफ्त में..पढ़िए…..

मुखबिर की सूचना पर प्रकरण का आरोपी ग्राम-चिकनीपानी में होने का पता चलने पर तत्काल बागबहार पुलिस दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जो बाहर भागने की फिराक में था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपहृता को अपहरण कर तीनकंडा (उड़ीसा) ले जाकर किराये के मकान में रखकर दुष्कर्म करना बताया। आरोपी चन्द्रभान उर्फ सोनू यादव उम्र 18 वर्ष निवासी-घुईगोड़ा छातासरई के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 03-12-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लंबे समय से फरार दुष्कर्म के गंभीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जनकराम कुर्रे थाना प्रभारी-बागबहार एवं प्रधान आरक्षक भोज कुमार साहू, आरक्षक  विरेन्द्र यादव, आरक्षक  अरविंद पैंकरा, आरक्षक कमलेश्वर पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!