Advertisements

Breaking jashpur : गांजा बेचते पति पत्नि गिरफ्तार, पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा भी किया जप्त, छोटी-छोटी गांजा की पुड़िया बना कर बेचते थे आरोपी छोटे बच्चे आ रहे थे नशे की गिरफ्त में..पढ़िए…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : छोटे बच्चों को नशे की गिरफ्त में लाने के लिए गुड़िया बनाकर बेचने के मामले में पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है मामला जिले की कुनकुरी थाना का है,
मामले की जानकारी देते हुए कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने द प्राइम न्यूज़ को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुहैल खान एवम उसकी पत्नी शरीफुन निशा दोनों मिलकर कुनकुरी आदर्श नगर, सुकबासुपारा गडाकटा में पुड़िया पुड़िया बनाकर गांजा बेच रहा है जिससे छोटे बच्चे नशे के गिरफ्त में आ रहे है जिसकी सूचना पर दिनांक 3 दिसंबर को सुहेल खान व उसकि पत्नी को पकड़ने के लिए ग्राहक बनाकर भेजा गया जो सुहैल खान के घर में गांजा का होना पाया गया जिस पर तत्काल कुनकुरी पुलिस टीम के द्वारा सुहैल खान व उसकी पत्नी शरीफुन निशा निवासी बेन्दर भदरा के घर की तलासी ली गयी जहा से 1.5 kg गांजा जप्त किया गया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवम आरोपी के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के अपराध में थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20B NDPS act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । एवं आरोपी सुहैल खान उम्र 48 वर्ष व शरीफुन खान उम्र 38 वर्ष निवाशी बेनदर भदरा थाना कुनकुरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी-कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि बैजंती किंडो , आरक्षक प्रमोद रौतिया, विनोद तिर्की रुद्रमणि यादव, युधिष्टिर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!