Advertisements

Breaking Jashpur : मानव तस्करी का शिकार हुए 6 मजदूरों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के प्रयास से आन्ध्रप्रदेश से लाया गया वापस, बचे हुए मजदूरों को भी लाने का किया जा रहा प्रयास

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : ⏺️ जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के प्रयास से जिला-पूर्वी गोदावरी (आन्ध्रप्रदेश) से तपकरा क्षेत्र के 06 श्रमिकों की हुई घर वापसी। मिली जानकारी के अनुसार जशपुर के थाना-तपकरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-सुईजोर निवासी प्रेमसाय, नंदकुमारी बाई, समीर सहित 11 श्रमिकों को अजय नायक निवासी- कुटवांकछार प्रलोभन देकर विश्वास में लेकर माह-सितम्बर/2021 में जिला-पूर्वी गोदावरी (आन्ध्रप्रदेष) के थाना-मलकीपुरम के मोहल्ला तुरपपालम में ले जाकर बेच दिया था। वहां श्रमिकों को बाहर जाने-आने नहीं दिया जाता था एवं डरा-धमकाकर रखते हुए काम कराया जाता था। उक्त मजदूरों में से प्रेमसाय एवं समीर द्वारा जिला-जशपुर के पुलिस अधिकारियों से उन्हें वहां से वापस लाने हेतु संपर्क करने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा जिला-पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक से मोबाइल से चर्चा करते हुए पत्राचार किया गया, फलस्वरूप 11 में से 06 श्रमिकों को जिला-पूर्वी गोदावरी पुलिस द्वारा वापस करने पर 06 श्रमिकों की अपने गृहग्राम-सुईजोर थाना-तपकरा जिला-जशपुर (छ0ग0) घर वापसी हुई, अन्य 05 श्रमिकों के अन्य जगह चले जाने से पता कर शीघ्र वापसी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!