Advertisements

Prime news Breaking : पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला 2 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 अन्य आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही किया था गिरफ्तार, जुआ खेल रहे जुआडियों पर पुलिस की दबिश पर पुलिस कर्मचारियों से मारपीट और मोटरसाइकिल तोड़फोड़ का था मामला…

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जांजगीर चाँपा द प्राइम न्यूज नेटवर्क : जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर दबिश देने के दौरान जुआडियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला एवं मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, जांजगीर चाँपा पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवम्बर को दिपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने चौकी अडभार क्षेत्र के ग्राम लिमगॉव में जुआ खेल रहे जुआडियों द्वारा पुलिस के दबिश पर पुलिस कर्मचारियों से मारपीट एवं उनके मोटर सायकल को तोडफोड किये थे जिसपर अपराध धारा 294,506बी,323,353,332,427,147,149,186,307 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 6 नवम्बर को आरोपी तीजराम सिदार उर्फ नानकून पिता धनाराम सिदार उम्र 40 साल, मोहसाय सिदार पिता सहनी राम उम्र 30 साल, पुनेश्वर सिदार उर्फ भुरू पिता परस राम सिदार उम्र 24 साल, जयवर्धन सिदार उर्फ झसेन पिता रामप्यारे उम्र 30 साल, गिरधारी लाल पिता कार्तिक राम बंजारे उम्र 26 वर्ष सभी साकिनान लिमगांव सिदार मोहल्ला चौकी अडभार थाना मालखरौदा को विधिवत गिरफ्तार किया गया था तथा अन्य आरोपियों की पता तलाश के दौरान 10 दिसम्बर को प्रकरण के दो आरोपी प्रेमलाल कर्ष पिता श्रीराम उम्र 36 साल संतु लाल सिदार पिता स्व.गणेश राम उम्र 50 साल साकिन लिमगॉव चौंकी अडभार थाना मालखरौदा को पकडा गया पूछताछ पर घटना दिनॉक को अपने साथियों के साथ पुलिस को मारपीट एवं मोटर सायकल को तोडफोड करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायकि रिमाण्ड पर भेजा गया है मामले में निरीक्षक विनोद मण्डावी, आरक्षक विनोद कटकवार, राजू खुंटे, रंजीत जांगडे, शत्रुघन जॉगडें, व थाना मालखरौदा के स्टाफ का योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!