Advertisements

Breaking Jashpur : कलयुगी पिता गिरफ्तार, आरोपी पिता ने अपनी पत्नी के साथ मार पीट के दौरान 6 वर्षीय पुत्र के उपर प्राणघातक हमला कर किया था घायल, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिस ने पत्नी के साथ हो रहे विवाद के दौरान 6 साल के मासूम पर गंभीर रूप से हमला कर घायल करने के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है मामला दुलदुला थान क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  दिनांक 10.12.2021 के प्रातः में राजेन्द्र विश्वकर्मा निवासी जोतकला अपनी पत्नी को मजदूरी करने हेतु जशपुर चलने कहने पर उसकी पत्नी जाने से मना कर दी, इसी बात को लेकर उसी दिन शाम 6 बजे राजेन्द्र विश्वकर्मा घर में अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट कर रहा था, मारपीट करने के दौरान राजेन्द्र विश्वकर्मा का 6 वर्षीय पुत्र अपनी मॉं का बीच-बचाव कर रहा था, तब राजेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा गुस्से में आकर अपने पुत्र को मार दूंगा कहते हुये पास में रखे लकड़ी डंडा से उसके सिर में प्राणघातक वारकर चोंट पहुंचाया। आह्त पुत्र को परिजनों के सहयोग से ईलाज हेतु दुलदुला सी.एच.सी. ले जाया गया। पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे उच्च उपचार हेतु रिफर किया गया। प्रार्थिया श्रीमती ग्लोरिया कुजूर निवासी जोतकला की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में धारा 307 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से *आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्माउम्र 27 साल निवासी जोतकला थाना दुलदुला* को दिनांक 11.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. हीरालाल बाघव, आर,  दिनेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!