Advertisements

Breaking Jashpur : सन्ना की घटना पर मुखर हुए प्रबल,कहा देश और धर्म पर हमला नहीं करेंगे बर्दाश्त

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सन्ना में हुई मतांतरण की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इंटरनेट मीडिया में जारी किए गए एक बयान में उन्होंने कहा है कि सन्ना में जिस तरह एक 8 साल के मासूम का सुन्नत करा,मतांतरण का प्रयास किया गया है,यह घोर निंदनीय है। इस पर प्रशासन को तत्काल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश और धर्म पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सन्ना में मतांतरण की इस घटना को लेकर बीती रात से हंगामा बरपा हुआ है। 8 साल के बालक के पिता ने सन्ना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी ने बिना उसकी जानकारी के बड़े बेटे को अम्बिकापुर लेजाकर मतांतरण करा दिया है। दरअसल,प्रार्थी हिन्दू है।। दस साल पूर्व उसने दूसरे धर्म की महिला से हिन्दू रीति रिवाज से विवाह रचाया था। प्रार्थी का कहना है कि बीते 10 साल से वह पत्नी और दोनों बेटे के साथ हिन्दू धर्म का पालन करता आ रहा है। लेकिन बीते माह,पत्नी ने बड़े बेटे को मायके ले जाकर मतांतरण की घटना को अंजाम दे दिया। घटना उजागर होने के बाद से सन्ना में बवाल मचा हुआ है। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण रात को सन्ना में धरने में बैठ गए थे,जिन्हें समझाइश देकर वापस भेजा गया था।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!