Advertisements

jashpur breaking : महिला से छेड़छाड़ का फरार आरोपित गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

तुमला,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी जे एक्का ने बताया कि पीड़िता थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के संचालन का काम करती है। घटना दिनांक 8 नवम्बर को आरोपित राकेश यादव बस लेकर पेट्रोल पंप पहुँचा और पीड़िता से 5 सौ रुपए की मांग करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने बिना मालिक की अनुमति के रुपये देने से मना किया तो आरोपित ने गलत नियत से उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। सूचना पर तुमला पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। एफआईआर दर्ज होने की भनक मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर तुमला पुलिस की टीम ने राकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!