Advertisements

Breaking Jashpur : गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो पर लगी रोक, विभागीय झांकीयां भी नही निकले गी….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिला मुख्यालय में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह मैं होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर कोरमा संक्रमण को लेकर रोक लगा दी गई है इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां भी इस बार लोगों को देखने को नहीं मिलेगी ।।

इसे भी पढ़े..

jashpur breaking : महिला से छेड़छाड़ का फरार आरोपित गिरफ्तार

 

जिसे लेकर जिले के कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज वर्चुअल बैठक के माध्यम से सभी एसडीएम, जनपद सीईओ को बैठक ली बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को गरिमामय ढंग से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहरण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह रणजीता स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। कोरोना के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे और न ही विभागीय झांकी निकाली जायेगी।

इसे भी पढ़े…

Breaking Jashpur : सन्ना की घटना पर मुखर हुए प्रबल,कहा देश और धर्म पर हमला नहीं करेंगे बर्दाश्त

कलेक्टर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने के संबंध में दायित्व सौंपे। परेड ग्राउण्ड की तैयारी लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी। साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा तथा बांस बल्ली वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!