रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी,रायपुर ने चिटफंड कंपनी आरोग्य धन वर्षा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रघुवीर सिंह राठौर की मंदिर हसौद उप तहसील के ग्राम उमरिया में स्थित दो जमीनों को कुर्क कर लिया है। इस कम्पनी पर कम समय मे रकम दोगुना करने और अधिक ब्याज देने का झांसा देकर निवेशकों से भारी रकम जुटाने और परिपक्वता अवधि पूर्ण होने के बाद भी निवेशकों को उनकी रकम ना लौटाने का आरोप है। कम्पनी के डायरेक्टर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज कराया गया है।




