रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। मीसा बंदी सम्मान निधि मामले में हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को करारा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने शासन द्वारा सिंगल बेंच के फैसले के विरुद्ध दायर की गई डबल बेंच में अपील को खारिज करते हुए,सिंगल बेच के फैसले को बरकरार रखा है। जानकारी के लिए बता दें 2019 में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने मीसा बंदियों को शासन की ओर से दिए जा रहे सम्मान निधि पर रोक लगा दिया था। इसके विरुद्ध,सम्मान निधि प्राप्त कर रहे कुछ लोगो ने हाईकोर्ट में याचिकादायर कर दी थी। याचिका की सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने सरकार के निर्णय को गलत बताते हुए,सरकार को सम्मान निधि पूर्ववत रखने का निर्देश दिया था। इस मामले में विपक्ष के निशाने पर रही भूपेश बघेल सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।




