Advertisements

Crime News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ओड़िसा से गिरफ्तार, नाबालिग का अपहरण कर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले की नारायणपुर पुलिस ने नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को उड़ीसा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थाना नाराायणपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाला पिता ने थाना में जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दिनांक 19 जनवरी को आरोपी राकेश तिर्की बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना नारायणपुर में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबल सेल के सहयोग से आरोपी राकेश तिर्की द्वारा अपहृता नाबालिग लड़की को अपने घर सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) में रखने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक जीवन जांगड़े द्वारा पुलिस टीम के साथ सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) जाकर पता-तलाश कर दबिश देकर आरोपी दीपक राकेश तिर्की के कब्जे से अपहृता नाबालिग लड़की को बरामद किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में थाना नारायणपुर लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जा.फौ. के तहत् कथन कराने पर पीड़िता ने बताया कि उसे पूर्व परिचित राकेष तिर्की द्वारा बहला-फुसलाकर घर में ले जाकर दिनांक 19 जनवरी से 28जनवरी तक दुष्कर्म करना बताई। मामले में आरोपी राकेश तिर्की उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लमलोई मांझापाड़ा थाना राजगंगापुर जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 29 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना, अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक जे.के. जांगड़े, प्र.आर. मोहन बंजारे, आर.धनेष्वर राम, म.आ.अर्चना किरण तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!