जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : सिटी कोतवाली पुलिस में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने द प्राइम न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने सिटी कोतवाली में 27 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई की पीताम्बर चौहान द्वारा जशपुर स्थित किराये के मकान में 30 अक्टूबर 2021 से 5 नवम्बर 2021 तक रखकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी पीताम्बर चौहान के विरूद्ध दुष्कर्म की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी को उसके निवास में होने की सूचना मिलने पर तत्काल आरोपी के घर मे दबिष देकर आरोपी पीताम्बर चौहान को अभिरक्षा में लिया गया। मामले में आरोपी पीताम्बर चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अंबाडीपा बिलासपुर (रेंगारघाट) थाना नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र.आर. मिथलेश यादव, प्र.आर. धर्मेन्द्र राजपूत, आर.भरत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




