Advertisements

Crime Breaking : गांजा की खेती करती महिला गिरफ्तार, घर के बाड़ी में कर रही थी गांजा की खेती, महिला से 6 हजार रुपये की क़ीमत का पौधे भी पुलिस ने किया जप्त,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र मेंगांजा की खेती करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने 6 हजार रुपये की कीमत के पौधे भी जप्त किये है, इस सम्बंध में पुलिस सेमिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से थाना तुमला को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला बसंती विश्वकर्मा अपने घर स्थित बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रही है, इस सूचना पर तत्काल उप निरीक्षक जे. एक्का हमराह अपनी टीम के साथ घर मे दबिश दी जिसपर उक्त महिला के घर स्थित बाड़ी में 4 नग गांजा का पौधा कुल वजन 1 किलो 430 ग्राम कीमती रू. 6,000 मिलने पर पुलिस ने जप्त किया।
पुलिस द्वारा उक्त गांजा को उखड़वाकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपिया महिला द्वारा अपने घर बाड़ी में उक्त गांजा पौधा को से खेती करना स्वीकार की। जिसपर आरोपिया बसंती विष्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी तुमला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा आरोपिया के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में उप निरीक्षक जे.एक्का, आर. अशोक कुमार भगत एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!