Advertisements

Breaking Jashpur : शहर में गांजा बेचने की फिराक में लगे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक गांजा किया बरामद, जप्त गांजे की कीमत 11 हजार से अधिक,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क :  सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के डीपाटोली में गांजा गांजा बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने 1 किलो से अधिक गांजा भी बरामद किया है इस संबंध में जशपुर सिटी कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ध्रुवे ने बताया कि 7 फरवरी को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत डीपाटोली निवासी सुनील भगत अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है, एवं उसे विक्रय करने के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना जशपुर से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे की टीम रेड कार्यवाही हेतु मौके पर पहुँची ओर आरोपी का पता-तलाश कर घेराबंदी कर आरोपी सुनील भगत उर्फ गोविन्दा से मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 100 ग्राम जिसकी कीमत 11,000 को जप्त कर आरोपी सुनील भगत उर्फ गोविन्दा उम्र 29 साल, निवासी डीपाटोली जशपुर को को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. नशरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. मिथलेश यादव, आर.शरदचंद बेहरा का सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!