Advertisements

आंखों के सामने छा जाता है अंधेरा धूल की गुब्बार से लोग त्रस्त लोगों का जीना मुहाल,ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

अंकिरा द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क नितीश : लैलूंगा मुख्य मार्ग के तहत लवाकेरा से गंझियाडीह की सड़क पर धूल के गुब्बारे से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.भारी वाहनों के गुजरने से इस मार्ग में चल रहे साइकिल, बाइक चालकों के अलावा आसपास के मुख्य मार्ग से लगे गांव वालों को भी धूल से काफी परेशानी है. यहां सड़क पर पानी छिड़काव नहीं किया जा रहा है. इससे लोग आक्रोशित है.

Breaking Jashpur : आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार, 20 हजार नगद सहित 3 लाख की सट्टा पट्टी का खुलासा, दो मोबाईल भी जप्त,,,,,,

 

पेटामारा से गंझियाडीह मुख्य मार्ग इतना बदहाल है कि आने जाने वाले लोगों को रास्ते पर चलने में काफी परेशानी हो रही है। धूल से अनके प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है .फिलहाल इस समय सड़क का भी मरम्मत कार्य चल रहा है .इस वजह से सभी वाहनों रायगढ़ से ओड़िसा होते हुए मुख्य मार्ग से चल रही है ।

CRIME : टुल्लू पंप चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, ग्रामीण के घर के कुंआ में लगे पंप की थी चोरी, पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपियों को पकड़ा,,,,

रायगढ़ व अन्य क्षेत्र कोयला से भरी वाहनों एंव सामान लोडकर आवाजाही हमेशा बनी रहती है. सड़क की धूल उड़ कर ग्रामीणों के मकान व दुकानों में धूल की मोटी परत जम रही है. धूल की गुब्बारा के चलते राहगीरों को धूल स्नान करना पड़ है. क्षेत्र के सरपंच ग्रामीणों के द्वारा लगातार पानी छिड़काव की मांग की जा रही है। मालीराम सरपंच ने बताया कि ठेकेदार से बात की जाएगी और जहां जहां धूल उड़ रहे है वही पानी छिड़काव करने के लिए बोला जाएगा,

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!