Advertisements

Breaking Jashpur : आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार, 20 हजार नगद सहित 3 लाख की सट्टा पट्टी का खुलासा, दो मोबाईल भी जप्त,,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : आईपीएल में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा के मामले में दो आरोपियों को जसपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से 3 लाख की सट्टा पट्टी का खुलासा हुआ है वह 20हजार रुपए सहित दो मोबाइल पुलिस ने जप्त किए हैं

इस संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी देते हैं बताया गया कि 5 अप्रैल को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि शहर के बस स्टैंड के पास राजा सिंह के द्वारा अपने एन्ड्राईड मोबाईल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में रूपये-पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाईन सट्टा जुआ खेल चला रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना जशपुर से पुलिस टीम मौके पर जाकर दबिश देने पर राजा सिंह ऑनलाईन सट्टा जुआ खिलाते मिला जिसे पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया।

आरोपी राजा सिंह के कब्जे से सट्टा-पट्टी, 1 नग मोबाईल व जुआ का नगदी रकम रू. 10630 को जप्त कर आरोपी राजा सिंह उम्र 30 साल निवासी दरबारीटोली जशपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

वहीं दूसरे मामले में मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये बस स्टैंड मस्जिदपारा जशपुर के पास हार-जीत का दांव लगाकर मोबाईल से सट्टा जुआ खेल चलाने की सूचना मिलने पर दबिश देने पर अक्षय सिंह ऑनलाईन सट्टा जुआ खिलाते मिला जिसे पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी अक्षय सिंह के कब्जे से सट्टा-पट्टी, 1 नग मोबाईल व जुआ का नगदी रकम रू. 9370 /- मिलने पर जप्त किया गया। आरोपी अक्षय सिंह उम्र 24 साल निवासी बस स्टैंड मस्जिदपारा को भी जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

उक्त दोनों कार्यवाही में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र.आर. मिथलेष यादव, प्र.आर. विनोद गुप्ता, आर.नारायण सिंह, म.आर.पुष्पा कुजूर, म.आर. पूनम तिर्की, म.आर. अल्पना तिर्की की सराहनीय भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!