Advertisements

CRIME NEWS : 14 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में था फरार,,,पुलिस से बचने पंचक्की मार्ग पर तलवार लेकर ,,,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : दुष्कर्म ओर छेड़छाड़ के मामले में 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी दुष्कर्म ओर छेड़छाड़ के मामले में 2008 से फरार चल रहा था जिसकी न्यायालय से स्थाई वारंट था,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 9 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली कि स्थाई वारंटी आरोपी शिव सिराजित राम पुरनानगर पनचक्की मोड़ के पास रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को अपने हाथ में तलवार लेकर लहराते हुये जान से मार दूंगा कहकर लोगों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस स्टॉफ द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर उसके कब्जे से तलवार को जप्त कर आरोपी शिव सिराजित राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। मामले में आरोपी शिव सिराजित राम उम्र 33 वर्ष निवासी सिटोंगा बड़ा बस्ती को  आर्म्स एक्ट एवं 506(बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

VIDEO : भगवान श्री राम की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, भगवा मय हुआ अंचल, 24 गांव से हजारों की संख्या श्रद्धालु हुए शामिल, आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किये थे कड़े इंतजाम, देखिए रामनवमी की शोभायात्रा,,,,,

 

वहीं आरोपी शिव सिराजित राम पूर्व में वर्ष 2008 में अपने साथियों के साथ मिलकर तीन लड़कियों के साथ अलग-अलग सामुहिक दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ किया था, आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था। आरोपी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा अप.क्र. 224/2008 धारा 376(2)जी भा.द.वि., अप.क्र. 225/2008 धारा 376(2)जी, 363, 366 भा.द.वि., अप.क्र. 226/2008 धारा 354, 114 भा.द.वि. के प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी उपरोक्त अपराध को घटित कर लंबे समय से फरार था।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र.आर. त्रिनाथ यादव, प्र.आर. विनोद गुप्ता, प्र.आर.मिथलेश यादव, आर.धिरेन्द्र मधुकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!