जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : मोटरसाइकिल चोरी कर बलरामपुर जिले के ग्राम कुसमी में बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर की पुलिस टीम ने कुछ नहीं से गिरफ्तार किया है, आरोपियों द्वारा सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघिमा से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था,
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने शनिवार को बताया कि हितेश बैरागी उम्र 33 वर्ष निवासी बाधरकोना ने 21 अप्रेल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 17 अप्रेल की शाम लगभग 5 बजे अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर सी.जी. 14 एम.एच. 7388 को ग्राम बघिमा स्थित एक दुकान के बाहर खड़ा किया था, वापस आकर देखा तो उसके मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया। प्रार्थी अपनी मोटर सायकल का आस-पास पता किया, पता नहीं चला जिसपर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी
थाना प्रभारी ने बताया कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बलरामपुर जिले के कुसमी ग्राम में एक सेकंड हैंड बजाज पल्सर बेचने का प्रयास कर रहे हैं और ग्राहक की तलाश कर रहे हैं इस सूचना पर तत्काल जशपुर सिटी कोतवाली से पुलिस की टीम प्रार्थी एवं गवाहों के साथ कुसमी में जाकर उक्त दोनों व्यक्ति आनम तिर्की एवं आलोक लकड़ा से मोटर सायकल चोरी करने के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी के मोटर सायकल को मिलकर चोरी करना स्वीकार किये एवं आनम तिर्की के कब्जे से चोरी हुई मोटर सायकल को बरामद किया गया।
मामले में पुलिस ने आरोपी ने आनम तिर्की उम्र 28 साल एवं आलोक लकड़ा उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ईमलीपारा कुसमी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीँ प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रधान आर धर्मेन्द्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




