जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : शासकीय राभरा एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश छात्र-छात्राओं को दिया। महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र एवं वनस्पति शास्त्र के एम एस सी के छात्र छात्र-छात्राओं ने डॉ विजय रक्षित, प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने अपने उदवोधन में ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की तथा इसे रोकने के लिए आम जनों को जागरूकता के साथ जिम्मेदारी लेने की बात कही। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति तिर्की,प्रो डी आर राठिया, डॉ विनय तिवारी के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण व नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी पर्यावरण जागरूकता से संबंधित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम कु चांदनी, द्वितीय धनश्याम तथा तृतीय प्रियंका मांझी रहे। तत्पश्चात् छात्र छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर अन्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कु अलका सिंह,कु जेबा फरहीन,कु अनुपा तथा दिलीप राम के अलावा अनेक छात्र-छात्राए उपस्थित थे। वहीं अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने कु रिजवाना खातून विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में डिजिटल माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिये।




