Advertisements

Rape of minor girl :नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भगा कर अपने साथ ले जाकर जंगल मे दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जिले की मनोरा चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोरा क्षेत्र की रहने वाले पीड़त परिजन ने 12 अप्रैल को चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 10 अप्रैल की शाम को बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

https://theprimenews24.com/cheating-operator-of-chit-fund-company-sai-prasad-limited-arrested-police-arrested-in-production-warrant-from-central-jail-accused-of-cheating-112-people-of-more-than-18-lakhs-investigation-being/

पुलिस की जांच और महिला संबंधी अपराध होने पर चौकी मनोरा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पता-तलाश कर 18 अप्रैल को अपहृता को बरामद कर लिया गया, ओर पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन एवं पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताई कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया एवं शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर दुष्कर्म किया,

https://theprimenews24.com/formation-of-village-defense-committee-under-the-trust-campaign-of-the-police-formation-of-village-defense-committee-under-the-trust-campaign-of-the-police-and-important-means-for-crime-prevention/

वही मामले की जानकारी होते ही आरोपी फरार हो गया था। इस दोरान पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी तभी मुखबीर से सूचना मिलने पर दबिश देकर आरोपी को डड़गांव से पकड़ लिया गया, जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया।

https://theprimenews24.com/formation-of-village-defense-committee-under-the-trust-campaign-of-the-police-formation-of-village-defense-committee-under-the-trust-campaign-of-the-police-and-important-means-for-crime-prevention/

 

मामले में पुलिस ने आरोपी पैगम उर्फ पैगम्बर राम उम्र 19 साल निवासी डड़गांव को धारा 366, 376 (2) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया,

https://theprimenews24.com/bike-thief-arrested-two-accused-arrested-in-the-case-of-motorcycle-theft-were-looking-for-a-customer-to-sell-the-stolen-motorcycle-in-kusmi-of-balrampur-district/

 

विवेचना कार्यवाही, अपहृता बालिका के बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी,सहा.आर.भीखराम, सहा.रविन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!