Advertisements

English language day : एन ई एस महाविद्यालय में अंग्रेजी भाषा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : शासकीय रामभजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के मार्गदर्शन पर आज विभाग में अंग्रेजी दिवस, सेक्सपीयर की पुण्य तिथि तथा कापीराइट एक्ट दिवस का आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत प्रारम्भ में अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं में कु अल्पना तिर्की ने कविता,कु अनिता खलखो ने जीवन में पुस्तकों के महत्व,कु आशा,कु अंकिता तथा अंजली ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विभागाध्यक्ष कु रिजवाना ने विश्व पुस्तक दिवस को मनाने के पीछे के उद्देश्य को विस्तार से बताया।

प्रो डी आर राठिया ने आज के समय में अंग्रेजी भाषा के महत्व को रेखांकित किया। प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने अंग्रेजी भाषा दिवस मनाने की उपादेयता को बताते हुए कापीराइट अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने आज के कार्यक्रम में अपने द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह पोस्टर विभाग को भेंट किया।

पुस्तक दिवस को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए शासन द्वारा प्राप्त शासकीय योजनाओं से संबंधित पुस्तिका जनमन भी छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कु सुजाता गुप्ता ने किया तथा आभार प्रो लाइजिन मिंज, सहायक प्राध्यापक ने की

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!