Police : सेवानिवृत्त हुए पुलिस के दो अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने विदाई समारोह में किया साल श्रीफल देकर सम्मानित,दी भावभीनी विदाई,एएसपी सहित एसडीओपी भी रहे मौजूद,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया इस दौरान उप निरीक्षक दुखराम भगत एवं प्रधान आरक्षक  सिरजियूस तिग्गा द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय एवं एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारी को शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, एवं उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई,

Police highway patrol : हाईवे पेट्रोलिंग टीम की वजह से अब तक बची सड़क हादसे में घायल सैकड़ों लोगों की जान, वहीं आम लोगो को भी यातायात नियमों के प्रति कर रही टीम जागरूक,

आप को बता दें दुखराम भगत वर्ष 1982 में जिला जबलपुर तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में जी.आर.पी.एफ. बल में आरक्षक के पद पर नियुक्ति होने के पश्चात 1984 से 1987 तक जिला कटनी में पदस्थ रहे। वर्ष 1987 से 1992 तक पुलिस लाईन जबलपुर में पदस्थ रहे। वर्ष 1992 में जी.आर.पी.एफ. से पुलिस बल में आये एवं उसी वर्ष रक्षित केन्द्र रायगढ़ स्थानांतरण पर आये, उसके बाद वर्ष 1993 में उप रक्षित केन्द्र जशपुर में आये। वर्ष 1994 से 1997 तक थाना जशपुर में पदस्थ रहे, वर्ष 1997 से 2000 तक चौकी लोदाम में रहे। वर्ष 2001 में आरक्षक से प्रधान पदोन्नति होने पर रक्षित केन्द्र जशपुर में आये। वर्ष 2001 से 2004 तक चौकी लोदाम, वर्ष 2004 से 2006 तक थाना नारायणपुर में कार्य किये। वर्ष 2007 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये एवं वर्ष 2008 से 2010 तक चौकी पण्डरापाठ में कार्य किये। वर्ष 2010 से 2013 तक थाना जशपुर, वर्ष 2013 से 2017 तक थाना पत्थलगांव में कार्य किये। वर्ष 2017 से 2021 तक थाना बागबहार में पदस्थ रहे, उसके बाद उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर चौकी मनोरा एवं थाना आस्ता में पदस्थ रहकर आज दिनांक 31.05.2022 को सेवानिवृत्त हुये। दुखराम भगत का गृह ग्राम गुतकिया चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना है।

Cyber ​​School: : जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत सायबर अपराध से बचने हेतु जिले भर में लगाई जा रही सायबर की पाठशाला,चलित थाना के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक, पढ़ें विस्तार से क्या है साइबर की पाठशाला,,

 

वहीं सिरजियुस तिग्गा वर्ष 1981 में जिला विदिशा तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर नियुक्ति होने के पश्चात वर्ष 1983 से 1985 तक उक्त जिले में अपनी सेवायें दिये। उसके बाद स्थानांतरण पर जिला बिलासपुर में आकर वर्ष 1985 से 1992 तक सेवा दिये। वर्ष 1992 में रक्षित केन्द्र रायगढ़ स्थानांतरण पर आये और 2000 तक पदस्थ रहे। वर्ष 2000 में जशपुर जिला बनने पर रक्षित केन्द्र जशपुर आये और रक्षित केन्द्र जशपुर में पदस्थापना पश्चात् 2004 से 2008 तक थाना बगीचा में पदस्थ रहे। वर्ष 2008 से 2012 तक थाना आस्ता में पदस्थ रहकर कार्य किये। वर्ष 2012 से 2015 तक थाना बागबहार में कार्य किये। वर्ष 2015 से थाना कुनकुरी में पदस्थ रहकर आज दिनांक 31.05.2022 को अपने पद से सेवा निवृत्त हुये।  सिरजियुस तिग्गा का गृह ग्राम गिनाबहार थाना कुनकुरी है।

विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर प्रतिभा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक जशपुर विमलेश कुमार देवांगन सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधि,कर्म उपस्थित रहे।

Crime news : बट सावित्री पूजा स्थल पर युवक द्वारा गंदगी फेकने के मामले में, पुलिस ने आरोपी को चंद घण्टो में किया गिरफ्तार

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!