जशपुर द प्राइम न्यूज़ : घर के बाहर CCTV कैमरा लगाकर घर अंदर जुआ खिलाने वाले मकान मालिक सहित कुल 12 आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28 हजार रूपये से अधिक नगद सहित 12 नग मोबाईल एवं 5 गड्डी ताश-पत्ती जप्त भी जप्त की है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीओपी पत्थलगांव को मयंक तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली कि पत्थलगांव रेस्ट हाउस के पास रहने वाला मनेन्द्र सिंह भाटिया अपने घर में अवैध रूप से ताश पत्ती से रूपये-पैसे का दांव लगाकर कुछ जुआरियों को जुआ खिलवा खेल चला रहा है, इस सूचना पर तत्काल पत्थलगांव पुलिस की टीम ल मौके पर जाकर दबिश दिया,इस दौरान घर का दरवाजा अंदर से बंद था,
वहीं घर के बाहर में लगे CCTV कैमरा से पुलिस को देखकर सभी जुआरी वहां से भागने का प्रयास करने लगे तब पुलिस टीम ने दरवाजा को धक्का देकर खोला, वहां दबिश देने पर जुआरी रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले मौके पर घर मालिक आरोपी मनेन्द्र सिंह भाटिया उम्र 30 साल, सत्यनारायण गुप्ता उम्र 30 साल, मो. मिराज उम्र 30 साल, पुष्पेन्द्र सिंह उम्र 25 साल, करमजीत सिंह भाटिया उम्र 32 साल, नितिन गर्ग उम्र 24 साल, मौसम अग्रवाल उम्र 27 साल, विपिन अग्रवाल उम्र 32 साल, विकास गोयल उम्र 32 साल, राकेश अग्रवाल उम्र 27 साल, सौरभ अग्रवाल उम्र 31 साल, अनमोल अग्रवाल उम्र 25 साल को जुआ खेलते मिले एवं उनके कब्जे से जुआ की नगदी रकम 28,520 रुपये नगद 12 नग मोबाईल एवं 5 गड्डी ताश-पत्ती मिलने पर जप्त किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 3, 4 जुआ अधिनियम् के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री मयंक तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल.राठिया, उप निरी. ललित नेगी, प्र.आर.इग्नासियुस एक्का, आर. पवन पैंकरा, म.आर. सुषमा भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




