[espro-slider id=19022]
जशपुर लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर बस स्टैंड जशपुर में आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी मो. जावेद अंसारी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है
थाना प्रभारी ने बताया कि 19 अगस्त को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि बस स्टैंड जशपुर में एक व्यक्ति लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है,
इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम गवाहों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहॉं मो. जावेद अंसारी आम लोगों को डराते-धमकाते मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर उसके कब्जे से लोहे का गुप्ती को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी मो. जावेद अंसारी उम्र 38 साल निवासी बस स्टैंड जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, आर.क्र. मुकेष सिंह, आर.क्र.विशेश्वर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




