Advertisements

Crime news : पुलिस को देख बेरिकेट तोड़ कर भाग रहे तस्करों की पिकप हुई दुर्घटना का शिकार 10 मवेशी और पिकप जब्त,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर :- जिले में मवेशी तस्करो के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कुनकुरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकप में तस्कर मवेशियों को दूसरे प्रांत ले जाने के लिए निकले है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुनकुरी पुलिस की टीम ने वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की।

जांच के बीच एक सफेद रंग की पिकप को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों ने संकेत दिया। लेकिन चालक ने वाहन की गति को बढ़ा दिया और स्टॉपर को ठोकर मारते हुए वाहन को लेकर भाग गया। कुनकुरी के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि भागने का प्रयास कर रहे तस्करों को पकड़ने के लिए कुनकुरी पुलिस की टीम,पिकप का पीछा करने लगी। पुलिस को पीछा करते हुए देख कर,तस्करों ने पिकप की गति को और अधिक बढाने की कोशिश की,जिससे वह महुआ टोली के पास अनियंत्रित हो कर सड़क से उतर कर,गढ्ढे में गिर गई। घटना के बाद,पिकप चालक,वाहन से कूद कर भाग गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कुनकुरी पुलिस ने 10 रास मवेशी जब्त किया है। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि जिले के फरसाबहार ब्लाक से लगे हुए पड़ोसी राज्य ओड़िसा के बन्डेगा गांव और मनोरा ब्लाक के गोविंदपुर मवेशी बाजार लगता है। जानकारों का कहना है कि जिले भर से चोरी की हुई मवेशियों को यहां खपाया जाता है। मवेशी तस्करी को लेकर जिले में कई बार अप्रिय स्थिति बन चुकी है।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!