मुंगेली पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों में जुआ फड में छापामार कार्यवाही की गई है, जिसमे 13 जुआड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में जुआ, सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे थाना लालपुर द्वारा ग्राम बोधापारा में दबिश देकर आरोपी दिलीप पात्रे से जप्त राशि 190/- रूपये, एवं ग्राम कुदुरताल में आरोपी रमेश धृतलहरे एवं 5 अन्य से जप्त राशि 750/- रूपये, थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम लगरा में आरेापी महेन्द्र एवं 2 अन्य से जप्त राशि 630/- रूपये, चौकी चिल्फी द्वारा ग्राम नवरंगपुर में आरोपी शिवशंकर बंसोट एवं अन्य 02 से राशि 470/- रूपये जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।




