Advertisements

राजनीति : बाक्साइट उत्खनन के विरोध में भाजपा 4 सितंबर को सरधापाठ में करेगी विरोध प्रदर्शन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर। जिले में बाक्साइट उत्खनन को लेकर राजनीतिक पारा गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके विरोध में 4 सितंबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है। जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मिडिया प्रभारी ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत सहित,पूर्व विधायक एवं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होगें। उन्होनें बताया कि पिछले दिनों जब से जिले के बगीचा ब्लाक के सरधापाठ में बाक्साइट उत्खनन का मामला सामने आने के बाद से ही भाजपा इसका कड़ा विरोध कर रही है। उन्होनें बताया कि पार्टी दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव के जशपुर को आक्सीजोन बनाएं रखने की सपने को साकार करने के लिए एकजुट है। उन्होनें बताया कि सरधापाठ में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में स्थानीय रहवासी जुटेगें। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले माह अगस्त में बाक्साइट उत्खनन के लिए सरधापाठ में 22 अगस्त को जनसुनवाई के लिए नोटिस जारी करने का एक सरकारी आदेश इंटरनेट मिडिया में वायरल हुआ था। इसके अनुसार 128 हेक्टेयर भूमि पर बाक्साइट उत्खनन के लिए छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन को उत्खनन का अधिकार दिया जाना है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!