Advertisements

62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय कुलमित्र अपने पद से हुये सेवानिवृत्त,पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने किया सम्मानित दी भावभीनी विदाई दी गई,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए सेवानिवृत्त हुये प्रधान आरक्षक को भावभीनी विदाई दी गई,
इकाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय कुलमित्र द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले प्रधान आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
प्रधान आरक्षक विजय कुलमित्र वर्ष 1981 में जिला बिलासपुर में तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर नियुक्ति होने के पश्चात वर्ष 2009 में प्र.आर. के पद पर पदोन्नत हुए एवं वर्ष 2017 तक जिला बिलासपुर में अपनी सेवा दी, उसके पश्चात् स्थानांतरण पर जिला मुंगेली आए एवं रक्षित केन्द्र मुंगेली में अपनी सेवायें दी। प्रधान आरक्षक विजय कुलमित्र का गृह ग्राम झाफल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली है। सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक द्वारा विदाई समारोह के दौरान अपने पुलिस विभाग में अनुभव एवम किए गए कार्यों के सम्बन्ध में बताया गया
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक मुंगेली चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रतिभा पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक मुंगेली क्रिस्ट नरगिश तिग्गा बघेल, मुख्य लिपिक संजय सिंह ,रीडर निरीक्षक नरेंद्र बहादुर ,स्टेनो सूरज पांडेय सहित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!