Advertisements

Crime news : अवैध गांजे की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद मोटरसाइकिल सहित मोबाइल जब पुलिस लगातार कर रही नशे के विरुद्ध कार्यवाही,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में गांजे की तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से पथरिया थाना पुलिस ने गांजा सहित मोटरसाइकिल है मोबाइल भी जप्त किया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 1 सितम्बर को थाना पथरिया को मुखबीर से सूचना मिली की नीलकमल जांगड़े निवासी दरूवनकापा, सरगांव अपने आई.स्मार्ट काला मोटर साईकल क्रमांक सीजी 12 एबी 7510 में अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर ले जाने वाला है। इस सूचना पर तत्काल थाना पथरिया से हमराह स्टॉफ पथरिया कॉलेज के पास मेन रोड में नाकाबंदी कर हुलिया के मुताबिक संदेही को रोककर चेक किये, जिसके कब्जे से 1.250 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 9300/- रू 01 नग मोटोरोला मोबाईल कीमती 3000/- रूपये एवं 01 नग आई. स्मार्ट मोटर साईकल कीमती 25000/- रूपये जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के विरूद्ध कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पथरिया सी.एम.मालाकार, प्रधान आरक्षक चन्द्र कुमार ध्रुव, आरक्षक रवि डाहिरे, आरक्षक कवि टोप्पो एवं आरक्षक विरेन्द्र खुंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।.

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!