Advertisements

क्राइम न्यूज़ : पुलिस को मिली बड़ी सफलता आदतन एवं शातिर चोर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से खेतो गोठनों से चोरी के पंप, तार केबल बरामद, मोटर साईकल सहित 190000 रूपये का सामान जप्त

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा आदतन एवम शातिर चोरों पकड़ेंने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में मुंगेली सहित आस-पास के क्षेत्रों में लगातार पम्प, ट्यूबवेल, फैसिंग वायर, केबल और की चोरी की शिकायत पर मुंगेली पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 501/2022 धारा 379 भादस कायम कर विवचेना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, थाना लोरमी एवं चौकी चिल्फी की संयुक्त टीम द्वारा संदेही आरोपी जलेश उर्फ कोलिहा एवं शत्रुहन चतुर्वेदी दोनो निवासी चरनी टोला, लोरमी को गिरफ्तार किया एवं सघन पूछताछ करने पर थाना मुंगेली क्षेत्र के साथ-साथ, थाना लोरमी, थाना फास्टरपुर, चौकी चिल्फी क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से 03 सबमर्सिबल, 05 नग मोनो ब्लाक पम्प, 03 बंडल कांटा तार, 20 नग स्प्रींकल पाईप, 01 नग किर्लोस्कर जनरेटर, 02 नग स्पेयर पम्प, 07 नग ट्यूबवेल पाईप, 08 नग फूट बाल पाईप, 08 नग लोहा पाईप, 01 बंडल सर्विस वायर, 03 बंडल केबल तार ,टीवी एवं चोरी में प्रयुक्त होण्डा डिलक्स मोटरसाईकल, तथा औजार बरामद की गई ।आरोपियों को गिरफ्तार कर उपरोक्त प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोरियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव पांडेय उपनिरीक्षक प्रमोद डनसेना, सहायक उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रकाश शुक्ला, आरक्षक देवीचंद नवरंग, आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक मुकेश ठाकुर, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक टिकेश्वर ध्रुव, एवं आरक्षक जलेश्वर कश्यप की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!