मुंगेली शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी गोविंद टंडन को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार किया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लोरमी मे पीडिता ने ग्राम बुधवारा निवासी आरोपी गोविंद टंडन के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करने से पीडिता 07 माह गर्भवती होने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी मे धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया एवं प्रकरण विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से आरोपी गोविंद टंडन को ग्राम बुधवारा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद डनसेना, उपनिरीक्षक बुधराम साहू, आरक्षक भेषज पांडेकर,आरक्षक बलदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




